Tuesday, November 27, 2018

भारत के स्कूलों में 67% पढ़ाई ब्लैकबोर्ड के जरिए, स्मार्टफोन का सिर्फ 16% इस्तेमाल

भारत को दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) का सुपरपावर माना जाता है। इसके बावजूद में देश में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक का इस्तेमाल काफी कम है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के देशों में जहां औसतन 35% ब्लैकबोर्ड रह गए हैं, भारत के स्कूलों में अभी भी 67% पढ़ाई ब्लैकबोर्ड पर हो रही है। दुनियाभर के देशों में व्हाइट बोर्ड का भले ही 73% इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन कुल पढ़ाई में स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल औसतन 42% है। इस मामले में भारत पीछे है, जहां पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल महज 16% होता है।

हाल ही में ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के संगठन कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन ने एक सर्वे किया। इसी साल मार्च से मई में किए गए सर्वे में दुनियाभर से 20 हजार टीचरों और बच्चों को शामिल किया गया। भारत से इसमें 4453 टीचर और 3927 छात्रों की राय ली गई।

सब्जेक्ट को लेकर अपडेट रहने में स्मार्टफोन मददगार
सर्वे के मुताबिक, भारतीय कक्षाओं में स्मार्टफोन, टैबलेट या व्हाइट बोर्ड (पेन से लिखा जाने वाला) का इस्तेमाल काफी कम होता है। शोध के मुताबिक, दुनिया के महज एक तिहाई छात्रों ने पढ़ाई के दौरान ब्लैकबोर्ड या चॉक के इस्तेमाल की बात कही। वहीं भारत में ऐसा कहने वाले दो तिहाई छात्र हैं। सर्वे में बताया कि ज्यादातर देशों में स्मार्टफोन-टैबलेट के साथ पेन-पेपर-ब्लैकबोर्ड का इस्तेमाल होता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्मार्टफोन के जरिए पढ़ाने से टीचर बच्चों से न केवल ज्यादा जुड़े रहते हैं बल्कि वे विषय को लेकर ज्यादा अपडेट भी रह सकते हैं।

केवल डिवाइस देना ही काफी नहीं
एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि छात्रों को केवल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस देने भर से उन्हें काबिल नहीं बनाया जा सकता। 2005 में पेरू में स्कूली छात्रों में कम्प्यूटर की तादाद बढ़ाने के लिए वन लैपटॉप पर चाइल्ड कार्यक्रम शुरू किया गया था। लेकिन छात्रों के गणित और भाषा पर इसका बेहद कम प्रभाव पड़ा।

मोदी ने कहा कि जब अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। कांग्रेस के नेता और राज्यसभा के सदस्य ने कहा कि 2019 तक केस मत चलाओ क्योंकि 2019 में चुनाव हैं। देश के न्यायतंत्र को इस प्रकार राजनीति में घसीटना उचित है क्या? यह भी कहा कि कांग्रेस के पास चुनाव में मुद्दा नहीं है। उनके नेता कभी मेरी मां को गाली देते हैं, कभी मेरी जाति को लेकर सवाल पूछते हैं। पूरा देश यह जान गया है कि ये सब नामदार (राहुल गांधी) के कहने पर हो रहा है।

नफरत का भाव कांग्रेस की रगों में'

मोदी ने यह भी कहा, "कांग्रेस जातिवाद का जहर फैलाने से बाज नहीं आ रही। दलितों और पिछड़ों के प्रति नफरत का भाव कांग्रेस की रगों में भरा पड़ा है। अलवर की धरती गौरव और अहंकार को चूर करने वाली है। यहां के लोग नामदारों के अहंकार को चकनाचूर कर देंगे। कांग्रेस में हिम्मत हो तो वसुंधरा जी ने जो काम किया है, उसे चुनौती दें। लेकिन उनकी सरकार के कार्यकाल का हिसाब इतना बुरा है कि उसे याद करने की भी हिम्मत नहीं है।

Tuesday, November 13, 2018

छठ महापर्व दुनिया का सर्वश्रेष्ठ व्रत, संकल्प ऐसा जो टूटता नहीं

छठ किसी व्रत या त्योहार का नाम नहीं है। यह हमारी सृष्टि का प्रतिबिंब है। दैनिक भास्कर ने दुनियाभर में सूर्य उपासना के विधानों का अध्ययन किया तो यह साफतौर पर नजर आया कि छठ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पावन व्रत है। महापर्व के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। बुधवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत पूरा होगा।

तपस्या ऐसी कि जिसमें मांगने की जरूरत नहीं। व्रत करने के पीछे न कहीं लोभ है और न लालच। मन में बस एक संकल्प होता है और इस संकल्प में होती है निष्ठा और पूरी ईमानदारी। छठ की तिथि का ही कमाल है कि हवाएं रुख बदल लेती हैं, मन-मस्तिष्क में सौहार्द के भाव उत्पन्न होने लगते हैं। घर-परिवार, गांव-शहर और मोहल्लों में मधुर आस्था का एहसास होने लगता है। सोच-विचार-आचार-व्यवहार में पूरा बदलाव ... छठ के दौरान ऐसा लगता है जैसे हम वो हैं ही नहीं पहले वाले। आइए छठ पर बदलाव शिद्दत से महसूस करें। कोशिश करें कि हमारी जिंदगी में कोई नई शुरुआत हो जाए।

समर्पण : न मंदिर की जरूरत न मंत्र की

छठ व्रत में न कोई मंदिर की जरूरत न मंत्र की, न जाप की न ही किसी कर्मकांड की। जरूरत है तो बस पूर्ण समर्पण की। यह एकमात्र व्रत है जिसमें 36 घंटे निर्जला रहना पड़ता है। जहां छठ वही धाम और हर व्रत करने वाली महिला छठी मईया।

प्रकृति: महापर्व में सबसे बड़ा महत्व स्वच्छता का
महापर्व में किसी चीज का महत्व है तो वह है-स्वच्छता का। पर्यावरण का, प्रकृति का। इसीलिए इस व्रत में हर कुछ वही इस्तेमाल होता है जो प्रकृति के द्वारा छठ के समय उपलब्ध होता है।

दाता सिर्फ एक: भिक्षा मांगकर भी करने का विधान

छठ इकलौती पूजा है, जिसे भिक्षा मांगकर भी करने का विधान है। व्रत करने वाले के पास कुछ भी नहीं है तो भी वह सिर्फ जल से अर्घ्य देकर व्रत को संपन्न कर सकता है।

आस्था की तपस्या; श्रद्धा का शृंगार, छठ के 4 दिन जिसमें 36 घंटे लगातार निर्जला

36 घंटे तक निर्जला व्रत जैसा उदाहरण दुनिया में अन्यत्र कहीं नहीं मिलता। निर्जला एकादशी, तीज, जितिया व करवा चौथ में भी 24 घंटे का ही उपवास रखा जाता है। रमजान में मुसलमान भाई भी रोजा रखते हैं लेकिन सूर्यास्त के बाद इफ्तार करते हैं। यहूदी धर्म के पवित्र दिन 'योम किप्पुर' पर अनुयायी दिनभर उपवास करते हैं। ईसाइयों के चालीस दिनों के व्रत लेन्ट (ईसा मसीह 40 दिनों तक रेगिस्तान में भटकते रहे) के बाद 'पवित्र गुरुवार' को धर्मानुयायी दिनभर अनाज ग्रहण नहीं करते। सेंट्रल अमेरिका व अफ्रीका की कई जनजातीय और आदिम सभ्यताओं (रारामुरी व अन्य एलगेन्कियन जनजाति) में नाराज कुलदेवता की मन्नत में उपवास का जिक्र है। जैन धर्म में 'महापर्व पर्युषण' के दौरान आत्मा व शरीर की शुद्धता के लिए अन्नत्याग का प्रावधान है। लेकिन छठ पर्व में चार दिनों का व्रत मागधी संस्कृति की अनूठी मिसाल है।

व्रत कठिन, पर विधान आसान

छठ व्रत में 100 से अधिक सामग्रियों की जरूरत होती है, लेकिन निर्धन व्यक्ति को भी कोई कमी नहीं पड़ती। व्रत करने वाले के पास कुछ भी नहीं है तो भी वह सिर्फ जल से अर्घ्य देकर व्रत को संपन्न कर सकता है। हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने के लिए तत्पर रहता है। कुछ नहीं है तो वह झाडू लेकर सड़क व घाट की सफाई में जुट जाता है।

जीवनदायिनी तत्वों की पूजा

छठ का मुख्य प्रसाद 'ठेकुआ' है जो गेहूं के आटे और गुड़ के मिश्रण से बनता है। यह भी प्रकृति की देन है। यह अर्पण भाव ही स्वीकार है कि प्रकृति में जो कुछ है, सब सर्वशक्तिमान सूर्य के कारण है। सूर्य को समर्पित है। आराधना, जीवन की नहीं, जीवनदायनी तत्वों का पोषण करने वाले की है। यह 'मैं' का नकार और सृष्टि व स्रष्टा से एकाकार है।